Breaking News

कांग्रेस का देशव्यापी प्रचार अभियान आरंभ, देखिये प्रचार का थीम स्लोगन

नयी दिल्ली,  कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए ‘अब होगा न्याय’ के नारे के साथ अपना देशव्यापी प्रचार अभियान आरंभ किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के साथ न्यूनतम आय योजना (न्याय) पर खुली बहस करने की चुनौती दी जिसे सारा देश देखे और सुने।

ये है दुनिया का सबसे महंगा बर्गर, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप….

कांग्रेस के बुजुर्ग नेता मोतीलाल वाेरा, राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा और पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने  कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी का प्रचार अभियान आरंभ किया। कांग्रेस के प्रचार अभियान के बारे में आनंद शर्मा ने बताया कि पार्टी देश के कोने कोने में कंटेनर ट्रकों को भेजेगी जिसके दोनों ओर कांग्रेस के प्रचार वाले होर्डिंग पेंट होंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया, पारंपरिक मीडिया के हर प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जाएगा।

हाल ही में खोजा गया मानव शरीर का ये अज्ञात अंग,जाने शरीर के उस नए ‘अंग’ के बारे में..

उन्होंने बताया कि इस बार प्रचार का थीम स्लोगन है -अब होगा न्याय। इससे जोड़ कर युवाओं को रोज़गार, महिलाओं को सुरक्षा, व्यापारियों को सरल जीएसटी, किसानों का कल्याण आदि विषयों पर पोस्टर आदि प्रचार सामग्री तैयार की गयी है। इस मौके पर आनंद शर्मा ने कहा कि देश में इस समय हताशा एवं निराशा का वातावरण है। अच्छे दिन का वादा करने वालों ने देश को बहुत खराब दिन दिखायें हैं। समाज के बहुत बड़े वर्ग के साथ अन्याय हुआ है।

स्मार्टफोन स्क्रीन पर होते हैं टॉयलेट सीट से कई गुना ज्यादा कीटाणु, रिसर्च में खुलासा

आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का प्रचार अभियान लोगों की भावनाओं और राष्ट्र की प्राथमिकताओं पर आधारित होगा। आज देश में नौजवान रोजगार की, महिलाएं सुरक्षा की, किसान बेहतर दाम की चाह में न्याय की पुकार कर रहा है। देश को काम, दाम, सम्मान और न्याय की जरूरत है। सरकार ने वादाखिलाफी की है।

इस देश में गायों के लिए बनाए गए शौचालय…

एक सवाल के जवाब में रणजीत सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, प्रचार के संसाधन के मामले में भारतीय जनता पार्टी के करीब 30 हजार करोड़ रुपए के खर्च वाले महंगे प्रचार का मुकाबला नहीं कर पाएगी लेकिन उसके वादों एवं नारों में सच्चाई है और इसी से वह भाजपा के प्रचार को मात दे पायेगी।

पेटीएम दे रहा है रोज इतने रुपये कामने का सबसे बड़ा मौका ,ऐसे करें

सुरजेवाला ने कहा कि वह श्री मोदी को चुनौती देते हैं कि एक तरफ कांग्रेस, दूसरी और देश के गरीब और तीसरी तरफ स्वयं श्री मोदी आ जायें और न्याय योजना पर सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने खुली बहस करें। बहस करने के लिए वह खुद आयें, अपने ‘बोगस ब्लॉग मंत्री’ को ना भेजें।

टीवी देखने वालो के लिए बड़ी खुशखबरी,फ्री में मिल रहा ये प्लान…

कबाब खाने से हुई मौत,आप न करें यह भूल

अब कार की सुरक्षा करेगी ये डिवाइस रखेगा अब हर जगह नजर….

रेलवे ने किया बड़ा बदलाव,यात्रियों को होगा फायदा…

इस देश के नोट पर छपती है भगवान गणेश की फोटो…