कांग्रेस ने मनाई पंचायती राज की 25वीं वर्षगांठ

हापुड़,  कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पंचायत राज दिवस मनाया और पंचायत राज व्यवस्था को कांग्रेस का महत्वपूर्ण कार्य बताया।

शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति  के सदस्य एवं भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ग्राम समाज की परिकल्पना के अनुरूप ही कांग्रेस पार्टी ने पंचायत राज व्यवस्था को लागू किया और पंचायत राज को मजबूत किया। लेकिन वर्तमान की सरकार गांव का विकास नहीं कर पा रही है और पंचायत राज व्यवस्था खराब हो रही है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस की केंद्र सरकार ने गांव का चौमुखी विकास किया था जो आज पंचायत राज व्यवस्था के कारण चमके हैं। लेकिन भाजपा की वर्तमान सरकार गांवों का सही तरीके से विकास नहीं कर रही है ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से जनता को अवगत कराएंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा की पंचायत राज व्यवस्था कांग्रेस की महत्वपूर्ण देन है जिस वजह से गांव का बेहतर विकास हुआ था।

Related Articles

Back to top button