कांशीराम ने देश की राजनीति को सामाजिक न्याय की नई दिशा दी : संजय सिंह

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) संस्थापक कांशीराम की जयंती पर रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कांशीराम के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि कांशीराम ने देश की राजनीति को सामाजिक न्याय की नई दिशा दी और दलित, पिछड़े व वंचित समाज को संगठित कर उन्हें राजनीतिक भागीदारी और सम्मान के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उनका पूरा जीवन बहुजन समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि कांशीराम के विचार आज भी करोड़ों लोगों को सामाजिक समानता और न्याय की लड़ाई के लिए प्रेरित करते हैं। देश के कमजोर और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए उनका संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम मानती है। दिल्ली और पंजाब में पार्टी की सरकारों ने सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाकर गरीब, दलित और वंचित समाज के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का काम किया है।

Related Articles

Back to top button