Breaking News

कारीगरों पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगी अश्विनी अय्यर

ashwani-iyer-tiwariमुंबई,  फिल्म निल बटे सन्नाटा से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने वाली निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी भारत में हाथों से बनाई जाने वाली वस्तुओं से संबंधित संस्कृति पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए तैयार हैं। एक विज्ञप्ति में बताया गया, अश्विनी हमेशा से भारत की हस्तकला संस्कृति पर डॉक्यूमेंट्री बनाने को लेकर इच्छुक रही हैं और वह प्रकृति और मानव के सहअस्तित्व में विश्वास करती हैं। निर्देशक ने डिजाइनर पारोमिता बनर्जी के साथ कच्छ का दौरा किया और वहां कुछ कारीगरों से मुलाकात भी की। अश्विनी की अगली निर्देशित फिल्म बरेली की बर्फी है जिसमें कृति सैनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव जैसे कलाकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *