Breaking News

कार-बस की टक्कर में चार लोगों की मौत, कई घायल..

नासिक, महाराष्ट्र में नासिक जिले के पनगरी गांव के निकट एक कार और एक सरकारी बस के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात सिन्नार-शिरडी राज्य राजमार्ग पर हुई। पुलिस के मुताबिक, जिस समय हादसा हुआ उस समय महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस शिरडी से मुंबई जा रही थी जबकि कार जिले में सिन्नार से कोपरगांव की ओर जा रही थी।

पुलिस ने बताया, ‘‘बस की टक्कर के बाद कार में यात्रा कर रहे चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बस के कुछ यात्री और इसके चालक घायल हो और उन्हें सिन्नार एवं शिरडी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।’’