काशी किंग्स बनाम गोरखपुर राउडीज़ मैच से होगी यूपी प्रो हैंडबॉल लीग की शुरुआत

लखनऊ, राजधानी लखनऊ हैंडबॉल के रोमांचक मुकाबलों के लिए तैयार है। ‘यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ का शुभारंभ गुरुवार को काशी किंग्स और गोरखपुर राउडीज के बीच हाई वोल्टेज मैच से होगा।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा आदि योगी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस लीग के सभी मुकाबले 9 से 14 अप्रैल के बीच केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में खेले जाएंगे।

लीग के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अमित पाण्डेय ने बताया कि सभी टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं और खिलाड़ियों में उत्साह चरम पर है। हर टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहती है। लीग का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। उद्घाटन मुकाबला सुबह 11 बजे काशी किंग्स और गोरखपुर राउडीज़ के बीच खेला जाएगा।

समारोह में यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के सीईओ डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय, एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट की ट्रस्टी उपमा पाण्डेय, चेयरमैन संतोष कुमार पाण्डेय और अध्यक्ष प्रखर शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button