Breaking News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल में हुए भर्ती

अहमदाबाद,  केंद्रीय गृह मंत्री तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को आज यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि यहां वैष्णो देवी सर्किल के निकट स्थित कुसुम धीरजलाल (केडी) अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य के बारे में अब तक कोई आधिकारिक बुलेटिन जारी नहीं की है, पर सूत्रों के अनुसार श्री शाह की आज एक छोटी सर्जरी की जा सकती है जिसके बाद उन्हें आज ही शाम छुट्टी भी दी जा सकती है।

ज्ञातव्य है कि हाल में गुजरात के दौरे से लौटे 54 वर्षीय शाह कल रात एक बार फिर अचानक गैर राजनीतिक दौरे पर यहां पहुंचे। वह सीधे थलतेज स्थित अपने आवास पहुंचे। आज उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके कुछ जांच किये गये हैं। श्री शाह लंबे समय से मधुमेह की बीमारी से पीड़ित हैं।