कैराना लोकसभा, नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए डाले जा रहे वोट

लखनऊ,  कैराना लोकसभा सीट और नूरपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान आज सुबह प्रारंभ हुआ। भाजपा सांसद हुकुम सिंह का फरवरी में निधन होने के कारण कैराना सीट पर उपचुनाव हो रहा है। सिंह की पुत्री मृगांका सिंह यहां से भाजपा प्रत्याशी हैं।

नूरपुर से भाजपा विधायक लोकेन्द्र सिंह चौहान की सड़क दुर्घटना में मौत के कारण विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।

चुनाव आयोग के मुताबिक कैराना में 16.09 लाख मतदाता हैं जबकि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में 3.06 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। कैराना में 12 प्रत्याशी तो नूरपुर से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Related Articles

Back to top button