Breaking News

कोविड टीकाकरण में लगे 173.86 करोड़ टीके

नयी दिल्ली, पिछले 24 घंटे में देश भर में 41 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 173.86 करोड़ से अधिक हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 41 लाख 54 हजार 473 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 173 करोड़ 86 लाख 81 हजार 675 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 30 हजार 615 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या तीन लाख 70 हजार 240 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.87 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.45 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 82 हजार 988 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 18 लाख 43 हजार 446 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 97.94 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में 12 लाख 51 हजार 677 कोविड परीक्षण किए गये हैं। इसके साथ ही देश में कुल परीक्षणों की संख्या 75.42 करोड़ हो गयी है।