Breaking News

कोविड टीकाकरण में 168.47 करोड़ टीके लगे

नयी दिल्ली, पिछले 24 घंटे में देश भर में 55 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं, जिसके साथ ही कुल टीकाकरण 168.47 करोड़ से अधिक हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 55 लाख 58 हजार 760 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 168 करोड़ 47 लाख 16 हजार 68 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक लाख 49 हजार 349 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 14 लाख 35 हजार 569 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 3.42 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 9.27 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो लाख 46 हजार 674 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 17 हजार 88 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 95.39 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में 16 लाख 11 हजार 666 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 73.58 करोड़ कोविड परीक्षण किए गए हैं।