Breaking News

खुशखबरी! दबंग सलमान लाएंगे विदेशी दुल्हन,देखें तस्वीर

salman-khan-5603a4750a15f_lसलमान खान के फैंस के लिए हैरान कर देने वाली खुशखबरी विदेशी मीडिया से आ रही खबरों के अनुसार सलमान खान ने अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया से गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।

दरअसल कुछ समय पहले लूलिया के हाथ में अंगूठी देखी गई थी जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान और लूलिया ने सगाई कर ली है।

सलमान और लूलिया अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है। दोनों को अक्सर साथ भी देखा गया है।

लूलिया फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग के समय सेट पर भी देखी गईं थी। इतना ही नहीं पिछले साल सलमान की बहन अर्पिता की शादी में भी लूलिया पहुंची थी। वो सलमान के पूरे परिवार से मिल चुकी हैं।

खबरों के अनुसार सलमान खान ने अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया से गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। बता दें कि इसी साल के शुरुआत में भी ऐसी खबरें आईं थी कि सलमान ने शादी का मन बना लिया और इस साल के अंत तक वो अपनी गर्लफ्रेंड से गुपचुप तरीके से शादी कर लेंगे।

फिलहाल इस बात की पुष्टि सलमान खान और लूलिया में से किसी ने भी नहीं की है। सलमान खान इन दिनों अपने शो बिग बॉस और फिल्म  सुल्तान में बिजी चल रहे हैं।