गेहंू खरीद में तत्परता बरते अफसर- जिलाधिकारी

कुशीनगर, जिले के जिलाधिकारी शम्भू कुमार ने. शनिवार को पडरौना गेहंु क्रय-केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि समय पर केन्द्र प्रभारी कमलेश कुमार शाही. उपस्थित थे। केन्द्र पर कृष्ण चन्द्र रावत. कृषक स्वंम उपस्थित होकर अपने गेहंू का तौल करा रहें थे। कृषक की खतौनी देखकर गेहंू की खरीदारी किया गया। तौल मशीन जांच के दौरान सही पाया गया. और गेहंू क्रय केन्द्र खाते में पच्चीस लाख रुपये उपलब्ध है। क्रय केन्द्र पर छाया, पेयजल व 8300 सौ बोरे उपलब्ध थे।

क्रय गेहंु को पी.ड़ी.एस. गोदाम में अनाज के साथ ही रखा गया। व केन्द्र प्रभारी को किसानो की सुविधा के लिए भुगतान समय से दे। और माफियाओं-दलालो पर कार्यवाही किये जाने तथा प्रचार-प्रसार हेतु केन्द्र तक आने वाले मार्गो पर हर जगह बैनर आदी लगाए जाने के निर्देश दिये गये है। इसी तरह जिलाधिकारी ने विशुनपुरा क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर प्रभारी सुभाष सिंह उपस्थित थे।

केन्द्र पर बैनर दो झरना. नमीमापक यंत्र तथा तिरपाल पाया गया खरीद हेतु आवश्यक अभिलेख पाये गये। केन्द्र प्रभारी द्वारा छह किसानो से सम्पर्क किया गया तो किसानो ने बताया की दो-तीन. दिनो में कटाई होने के बाद गेहंु केन्द्र पर विक्रय के लिए गेहंू केन्द्र भेजा जायेगा। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिया कि किसानो से सम्पर्क कर तत्काल खरीदारी किया जाये।