‘गोलमाल 4’ में नजर आएगी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

tabbuमुंबई, रोहित शेट्टी के निर्देशन में शुरु होने जा रही गोलमाल की चौथी सीरिज में एक और भर्ती की खबर है। खबर है कि तब्बू को इस फिल्म की टीम में शामिल किया गया है। गोलमाल की सीरिज में तब्बू की ये पहली फिल्म होगी। अजय देवगन और परिणीती चोपड़ा के बाद तब्बू तीसरी कलाकार हैं, जिनका नाम पक्का हुआ है।

अजय देवगन के साथ तब्बू ने हाल ही में सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम में काम किया था। रोहित शेट्टी फरवरी में अपने पसंदीदा गोवा में गोलमाल-4 की शूटिंग शुरु करने जा रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि अरशद वारसी और तुशार कपूर के नाम भी तय हो गए हैं। जल्दी ही उनके नामों की अधिकारिक रुप से घोषणा की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि जॉनी लीवर, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा के नाम भी गोलमाल-4 के लिए तय हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button