गोली लगने से पूर्व प्रधान घायल

उदयपुर, राजस्थान में उदयपुर जिले की कोटड़ा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मुरारी लाल आज बंदूक की गोली लगने से घायल हो गये।

सूत्रों के अनुसार श्री मुरारीलाल बंदूक की सफाई करते समय अचानक चल जाने से कंधे पर गोली लग गयी। जिससे वह घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button