गोवा, कर्नाटक और झारखंड की चार दिन की यात्रा पर जाएंगी कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को गोवा, कर्नाटक और झारखंड की चार दिन की यात्रा पर जाएंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदीमुर्मु शनिवार शाम को गोवा के लिए रवाना होंगी। रविवार को राष्ट्रपति कर्नाटक के कारवाड़ हार्बर से एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी।
सोमवार को वह झारखंड के जमशेदपुर में ओल चिकी शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। इसी दिन वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान , जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति मंगलवार को झारखंड के गुमला में अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह कार्तिक जात्रा को संबोधित करेंगी।




