Breaking News

चढूनी कांग्रेस के कंधों पर बैठकर राजनीति कर रहे हैं-भाजपा

फतेहाबाद/पंचकुला, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) नेता गुरनाम सिंह चढूनी के कांग्रेस नेताओं से मिलने के आरोेपों ने राजनीति को गर्मा दिया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने आज यहां श्री चढूनी के अलावा कांग्रेस के खिलाफ भी प्रदर्शन किये।

भाजपा कार्यकर्ताओं नेे फतेहाबाद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने आरोेप लगाया कि किसान आंदोलन की आड़ में कांग्रेस अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है।

उधर पंचकुला में श्री चढूनी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया औैर भाजपा के पंचकुला प्रभारी संजय शर्मा ने आरोप लगाया कि चढूनी कांग्रेस के कंधों पर बैठकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और चढूनी के हरियाणा सरकार गिराने और अराजकता फैलाने के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।