छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को किया घायल,आरोपी गिरफ्तार

 बलिया, उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीहरोड क्षेत्र में मंगलवार को छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू से किशोरी को घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बलिया, उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीहरोड क्षेत्र में मंगलवार को छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू से किशोरी को घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार बांसडीहरोड इलाके की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी सोमवार दोपहर घर में अकेली थी। उसी बीच गांव का युवक यशवंत सिंह में दाखिल हो गया। कमरे में टीवी देख रही किशोरी के साथ वह अश्लील हरकत करने लगा। छेड़खानी का विरोध करते हुए शोर मचाने पर युवक ने उसका हाथ रस्सी से बांध दिया और चाकू से हमला कर उसके चेहरे को लहूलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि किशोरी की आवाज सुनकर वहां पहुंचे आसपास के लोग घायल किशोरी को सीएचसी सोनवानी ले गये जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस सिलसिले में किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी यशवंत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 
				 
					



