Breaking News

जनता सब देख रही , बिहार में भाजपा जनकल्याण का, कैसा काम कर रही- कांग्रेस

पटना ,  बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के घटक कांग्रेस ने आज कहा कि मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी  वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के इरादे से अन्य घटक दलों पर चोट करने की कवायद में लगी है लेकिन उसके इस चक्रव्यूह में महागठबंधन फंसने वाला नहीं है।

 यूपी मे 25 आईएएस के  तबादले,मथुरा फैजाबाद नगर निगम में आईएएस की तैनाती

 कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने यहां कहा कि प्रदेश की ताजा राजनीतिक हालात को लेकर मुख्य विपक्षी भाजपा महागठबंधन के घटक दलों पर चोट करने की पुरजोर कोशिश कर रही है ताकि उसे वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में लाभ मिल सके। भाजपा के लाख प्रयास के बावजूद ऐसा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के चक्रव्यूह में महागठबंधन फंसने वाला नहीं है।

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द जारी करेगा, यह नया नोट… 

 सिंह ने कहा कि महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल , जनता दल यूनाइटेड और उनकी पार्टी कांग्रेस आपसी सूझबूझ से अपनी समस्या को खुद सुलझाने में सक्षम है तथा भाजपा के चोट से कुछ नुकसान होने वाला नहीं है। कानून अपना काम जरूर करता है लेकिन वही कानून अपनी बातों को रखने और अपने बचाव का भी अवसर समान रूप से सभी को देता है। उन्होंने कहा कि मामला जब न्यायालय में जायेगा और जो फैसला आयेगा वह सबके लिए सर्वोपरि और मान्य होगा।

क्रिकेटर उमेश यादव की यह फोटो, सोशल मीडिया पर क्यों मचा रही तहलका?

कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी सिर्फ छापेमारी से ही किसी को दोषी नहीं माना जा सकता लेकिन इस बीच भाजपा बिहार की राजनीति में अपनी दाल गलाने की पुरजोर कोशिश जरूर कर रही है। भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा महागठबंधन के तीनों दलों पर दबाव डालने में कभी सफल नहीं हो सकती है और आने वाले समय में यह तात्कालिक समस्या समाप्त हो जायेगी। प्रदेश की जनता सब देख रही है कि बिहार में भाजपा जनकल्याण का कैसा काम कर रही है और वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में इसका हिसाब जरूर लेगी।

यूपी में हुए बम्पर सीएमओ के तबादले,देखें पूरी लिस्ट