Breaking News

जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से जारी बारिश के बाद मौसम में सुधार

श्रीनगर,  केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से रुक-रुक कर हो रही वर्षा के बाद मौसम में सुधार हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कहीं भी बादल गरजने या वर्षा होने के अनुमान कम ही हैं और मुख्य रूप से आसमान साफ रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि यहां तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने और चार से 12 जून तक हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने के अनुमान हैं। इसके अलावा, यहां का मौसम शुष्क रहने तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि के अनुमान हैं।

मौसम अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 12 जून तक भारी वर्षा के आसार नहीं हैं। इस दौरान, उन्होंने किसानों को आज से 12 जून तक सभी कृषि कार्यों को सुबह करने की सलाह दी है, क्योंकि शाम के समय कभी भी वर्षा होने के आसार हैं।”

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार को लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के 12.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो यहां के लिए सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान अब भी सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस कम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के 10 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि पहलगाम में पिछली रात के 3.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम अधिकारी ने बताया कि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान पिछले दिन के 9.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दक्षिण कश्मीर के पिकनिक स्थल के लिए सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में पिछले दिन के 9.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

इसके अलावा, गुलमर्ग में एक दिन पहले 3.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है।