जम्मू क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप जारी

जम्मू, जम्मू क्षेत्र में शीतलहर बढ़ गई है। आज जम्मू का तापमान ठंड के इस मौसम में सबसे कम दर्ज किया गया जबकि पर्वतों के शहर के नाम से लोकप्रिय बनिहाल में पारा शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू शहर में रात का तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे बनिहाल एवं बटोटे और डोडा जिले के भदरवाह में भी तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

पिछले कुछ दिनों से जम्मू क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार को जम्मू शहर में सुबह की धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी थी। बीती रात कटरा का तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button