Breaking News

जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

मैनपुरी, पठानकोट में गोली मारकर आत्महत्या करने वाले मैनपुरी निवासी जवान का शव रविवार को उनके पैतृक आवास पर लाया गया। पठानकोट में तैनात जवान यदुवीर सिंह का शव सूबेदार अर्जुन सिंह उसके गांव वरहिया पहुंचे । शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। जवान के परिवार में पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री हैं।

क्षेत्र के बरहिया निवासी यदुवीर सिंह पुत्र अकबर सिंह उम्र 40 वर्ष 2002 में आर्मी में सिपाही के पद पर तैनात हुए थे। यदुवीर सिंह पंजाब के पठानकोट में तैनात थे। शुक्रवार को ड्यूटी के समय अज्ञात कारणों के चलते राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली । ‌परिजन शुक्रवार को ही पठानकोट निकल गए थे। पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार को बटालियन के सूबेदार अर्जुन सिंह शव लेकर गांव पहुंचे।‌

पूर्व विधायक सोबरन सिंह, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं आसपास के हजारों लोग जवान के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। पुत्र रितिक ने मुखाग्नि दी। जवान की मौत से गांव में दुख का माहौल है।