Breaking News

जानिए आज का इतिहास

नयी दिल्ली, भारत और विश्व इतिहास में 05 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :

1679 – जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1783 – इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में करीब 30 हजार लोगों की मौत हुई।
1870 – फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र का प्रदर्शन हुआ।
1900 – अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1904 – क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।
1916 – प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का जन्म।
1917 – मैक्सिको ने नया संविधान अपनाया।

1922 – उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।
1924 – रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ।
1931 – मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।
1961 – ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।

1970 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1976 – फ़िल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्म।
2004 – पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।

2006 – ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।
2007 – भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनी।
2008 – भारतीय आध्यात्मिक योगी महर्षि महेश योगी का निधन।
2010 – भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
2013- बांग्लादेश में एक न्यायाधिकरण ने एक कट्टरपंथी विपक्षी दल के शीर्ष सदस्य अब्दुल कादर मौला को 1971 में पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई के दौरान युद्ध अपराधों के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।