Breaking News

जानिए कब रिलीज होगी काजोल की सलाम वेंकी

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की आने वाली फिल्म सलाम वेंकी 09 दिसंबर को रिलीज होगी।

सलाम वेंकी का निर्माण सूरज सिंह की बीलाइव प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा है। रेवती के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में काजोल की मुख्य भूमिका है।काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म सलाम वेंकी का पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज की जानकारी साझा की है। पोस्ट को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, “सलाम वेंकी आपके नजदीकी सिनेमाघरों में इस साल 09 दिसंबर को रिलीज हो रही है।”

बताया जा रहा है कि सलाम वेंकी की कहानी जीवन की चुनौतियों का सामना करते समय एक मां की अविश्वसनीय ताकत की सच्ची कहानी पर आधारित है।