त्योहारी मौसम में महिंद्रा ने बाजार में उतारी नई बोलेरो रेंज

लखनऊ, जीएसटी संशोधन के चलते आटोमोबाइल के क्षेत्र में जारी उत्साह के बीच एसयूवी विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने त्योहारों के मौसम में सोमवार को बोलेरो के नई रेंज पेश की है।
कंपनी ने लखनऊ के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में नए टॉप-एंड वेरिएंट बोलेरो बी8 और बोलेरो नियो एन11 पेश किये।नई बोलेरो की कीमत 7.99 लाख रुपये (शोरूम में) से शुरू होती है, और नए पेश किए गए टॉप-एंड (मंहगे) बी8 वेरिएंट की कीमत 9.69 लाख रुपये (शोरूम में) रखी गयी है। नई बोलेरो नियो की शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि नए टॉप-एंड (मंहगे) वेरिएंट एन11 की कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के मुख्य कार्यकारी, नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा, “ बोलेरो समय की कसौटी पर खरी उतरी है और 25 साल से भी अधिक समय से भारत की सबसे बहुमुखी तथामज़बूत एसयूवी में से एक के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है। इस स्थायी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, नई बोलेरो रेंज को गतिशील और तेज़ी से विकसित हो रहे नए भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। मज़बूती, समकालीन स्टाइल, अधिक आराम और आधुनिक सुविधाओं के शानदार मेल के साथ, नई बोलेरो और बोलेरो नियो शक्तिशाली एसयूवी का अनुभव प्रदान करती हैं जो शहरी परिवेश और चुनौतीपूर्ण इलाकों में समान रूप से कारगर है।”
उन्होने कहा कि नई बोलेरो अपनी असली मज़बूती के साथ बोल्ड डिज़ाइन, आधुनिक फीचर और बेहतर आराम का मिश्रण पेश करती है। नए बोल्ड ग्रिल, फॉग लैंप और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स के साथ, बोलेरो देश की मज़बूत और विश्वसनीय एसयूवी है।बोलेरो के अंदर, एक नया 17.8 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और म्यूजिक सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और बेहतर सीट आराम के साथ लेदरेट अपहोल्स्ट्री प्रदान की गई है। उन्नत राइड और हैंडलिंग तकनीक – राइडफ्लो – बेहतर सस्पेंशन आर्किटेक्चर के साथ, किसी भी इलाके के लिए डिज़ाइन की गई, बेहतर स्थिरता और नियंत्रण प्रदान करती है।
नई बोलेरो नियो में शहरी सौंदर्य और परिष्कार के साथ मशहूर मज़बूती का मेल है और यह उन ग्राहकों के लिए उपयुक्त है जो बोल्ड और व्यावहारिक वाहन चाहते हैं जो आधुनिक आराम और क्षमता प्रदान करे। आकर्षक क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) एक्सेंट और गहरे मैटेलिक ग्रे आर16 अलॉय व्हील के साथ स्लीक नई ग्रिल बोलेरो नियो को अलग बनाती है। इसमें दो नए इंटीरियर थीम विकल्प – लूनर ग्रे और मोका ब्राउन – हैं जो इसकी खूबसूरती को निखारते हैं।