Breaking News

थाईलैंड ओपन में भुल्लर और शिव ने रचा इतिहास

बैकाक,  शिव कपूर ने आखिरी दौर में आठ अंडर 63 का कार्ड खेलकर थाईलैंड ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल किया। ताइवान में जीत के दौरान आठ अंडर 64 का स्कोर बनाने वाले कपूर ने दस बर्डी बनायी और इस बीच दो बोगी की। वह गगनजीत भुल्लर के साथ 19 अंडर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। रतनोन वानश्रीचन ने 21 अंडर के साथ खिताब जीता।