Breaking News

दलीप ट्राॅफी: इंडिया ‘बी’ बनाम इंडिया ‘सी’ मुकाबला ड्रा

अनंतपुर, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (62) और रजत पाटीदार (42) की जुझारू पारियों के बाद रविवार को दलीप ट्रॉफी के चौथे मैच के आखिरी दिन इंडिया ‘बी’ बनाम इंडिया ‘सी’ मुकाबले को ड्रा घोषित कर दिया गया।

आज यहां इंडिया ‘सी’ ने दूसरी पारी चार विकेट पर 128 रन बनाकर घोषित कर दी। बी साई सुदर्शन (11) ऋतुराज गायकवाड़ ने (62) रजत पाटीदार ने (42) और इशान किशन (एक) रन बनाकर आउट हुए। बाबा इंद्रजीत (पांच) और अभिषेक पोरेल (4) रन बनाकर नाबाद रहे।

इंडिया बी ओर से 37 ओवर फेंके गये। दीपक चाहर ने दो विकेट लिये। मुशीर खान और मुकेश कुमार ने 1-1 बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले इंडिया ‘बी’ के लिए कप्तान ईश्वरन ने 14 चौकों और एक छक्के की मदद से (नाबाद 157) रनों की पारी खेली थी। उन्होंने नारायण जगदीशन (70) के साथ 129 रन की साझीदारी की थी। इसके उनका कोई भी बल्लेबाज पिच पर अधिक देर तक नहीं टिक सका और आखिरी दिन इंडिया सी के गेंदबाजों ने इंडिया ‘बी’ को 332 रन पर समेट दिया। इसी के साथ इंडिया ‘सी’ को पहली पारी के आधार पर 193 रनों की बढ़त मिल गई थी। इंडिया ‘सी’ की ओर से अंशुल कंबोज ने आठ विकेट लिये। विजयकुमार वैशाख और मयंक मार्कंडेय ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंडिया सी ने इशान किशन की शतकीय और मानव सुथार, ऋतुराज गायकवाड़ और बाबा इंद्रजीत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 525 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया था। दूसरे दिन इंडिया सी की पूरी टीम को समेटने के बाद इंडिया बी की शुरुआत भी बेहतरीन हुई थी और दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद इंडिया बी ने बिना विकेट गंवाए 124 रन बनाये थे। इंडिया ‘बी’ की ओर से मुकेश कुमार और राहुल चाहर ने चार-चार विकेट लिये। नवदीप सैनी और नितिश कुमार रेड्डी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

तीसरे दिन इंडिया बी को सबसे पहला झटका एन जगदीशन के रूप में लगा। कंबोज ने उन्हें 70 के निजी स्कोर पर चलता किया। जबकि इसके बाद उन्होंने सरफराज खान और मुशीर खान को अपना शिकार बनाया। दूसरे राउंड में टूर्नामेंट का हिस्सा बने रिंकू सिंह भी कुछ खास नहीं कर पाए और छह के निजी स्कोर पर कंबोज का ही शिकार बन गए। वहीं नितीश कुमार रेड्डी की भी कंबोज ने बोल्ड किया था।