Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश, लोगों को करना पड़ा मुश्किलों का सामना

नयी दिल्ली,  राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई, जिसके कारण कई इलाकों में जाम लग गया और लोगों को अपने दफ्तर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने बताया कि यहां सुबह साढ़े आठ बेज तक 12.6 मिलीमीटर बारिश हुई तथा न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के अनुसार सामान्य है।  मौसम विभाग के अनुसार यहां पर सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा। यहां पर दिन में भारी बारिश के साथ आम तौर पर बादल छाये रहने के आसार हैं।

आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है।  दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम के अनुसार तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।