देश मे कोरोना का कहर जारी,इन राज्यों में बढ़े सबसे ज्यादा मामले

नयी दिल्ली,  देश में 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र सहित चार राज्यों को छोड़ कर देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुयी है।

इस दौरान छत्तीसगढ़ में जहां सबसे अधिक 8579 सक्रिय मामले बढ़े हैं। वहीं राजस्थान में 4455 तथा तमिलनाडु में 4353 मामलों की वृद्धि हुयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,61,736 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 36 लाख 89 हजार 453 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 97,168 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,22,53,697 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले बढ़कर 12,64,698 हो गये हैं। इसी अवधि में 879 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,71,058 हो गयी है।

देश में रिकवरी दर घटकर 89.51 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 9.24 प्रतिशत हो गया है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.25 फीसदी रह गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य………………..सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत

अंडमान-निकोबार—89—— 5050—— 62

आंध्र प्रदेश ———-23115—-898238—7311

अरुणाचल प्रदेश—- 41——- 16791—–56

असम—————- 3734—- 216041— 1118

बिहार————— 17053—-267559— 1616

चंडीगढ़————- 3355—– 27412 —– 400

छत्तीसगढ़———- 98856—- 352986 —- 5031

दादरा- नगर हवेली

दमन- दीव———- 501———- 3706—— 2

दिल्ली————— 38095——- 687238—-11355

गोवा————— 4565——— 57365—— 850

गुजरात———— 30680———317981—— 4855

हरियाणा———- 22487——— 294930—– 3282

हिमाचल प्रदेश —-6069———- 63582—— 1124

जम्मू- कश्मीर—— 7908——— 129439—– 2034

झारखंड ————15343——– 125175—- 1232

कर्नाटक———– 76004——— 985924—- 12941

केरल ————-47914 ———-1120174—- 4794

लद्दाख————- 721————-10053—— 131

लक्षद्वीप———- 75—————– 737——– 1

मध्य प्रदेश ——-38651———— 301762—- 4221

महाराष्ट्र———- 566278———– 2834473—-58245

मणिपुर———- 103—————- 29035——— 376

मेघालय———- 193 —————13956——— 151

मिजोरम——— 175—————- 4468———- 12

नागालैंड——– 167—————– 12156——— 93

ओडिशा ——–8774————— 340600——– 1928

पुड्डुचेरी ——-2594————— 41268——— 693

पंजाब———– 27866————– 240798——- 7559

राजस्थान ——–36441—————330172——- 2951

सिक्किम——— 161————— 6113———— 136

तमिलनाडु——- 46308————- 880910——– 12927

तेलंगाना——– 24131————– 306678——– 1772

त्रिपुरा———– 298————— 33113————-394

उत्तराखंड——- 7846————– 100533———1767

उत्तर प्रदेश——- 81576———- 614819——— 9224

पश्चिम बंगाल ——-26531———- 582462——– 10414

कुल—————-1264698———-12253697—–171058

Related Articles

Back to top button