Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से कल भेंट करेंगे एकलव्य के 40 विद्यार्थी

रायपुर,  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ सरकार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 40 विद्यार्थी कल मुलाकात करेंगे।

एकलव्य विद्यालय छत्तीसगढ़ के 40 विद्यार्थी पहली बार वायुयान से रवाना होकर आज दिल्ली पहुंचे।राष्ट्रपति, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और केन्द्रीय जनजातीय राज्य मंत्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों से नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान जनजातीय विकास,जनजातीय गौरव दिवस,उनके शैक्षणिक विकास की प्रगति पर चर्चा कर उनके विचार जानेंगे।

एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थी पहली बार वायुयान से यात्रा करने के कारण बहुत ही उत्साहित हैं कि उनको हवाई यात्रा के साथ राष्ट्रपति से मिलने का अवसर प्राप्त हो रहा है। बच्चों ने कहा कि यह हमारे जीवन का अविस्मरणीय दिन होगा।