Breaking News

धोनी भाजपा में शामिल होना चाहें तो उनका स्वागत है- लक्ष्मण गिलुवा

रांची,  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय जनता पार्टी ;भाजपाद्ध में शामिल होने और लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने आज कहा कि पार्टी में धोनी का स्वागत है।

गिलुवा ने यहां इस संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि किक्रेटर धोनी के अलावा उनकी टीम में खिलाड़ी रहे गौतम गंभीर और कवि कुमार विश्वास के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा मीडिया में माध्यम से उन्होंने सुनी हैं। इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व में कोई विचार बना होगा। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में वे आएंगे भी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष ये बातें रखी गई है।  उन्होंने कहा कि यदि धोनी पार्टी में शामिल होते हैं तो उनका स्वागत है। भाजपा नेता ने कहा एेसी ख़बरें मीडिया में देखी है। वह आएंगे तो स्वागत है। यदि धोनी रांची से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो भी स्वागत है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी कोई सूचना नहीं मिली है।