Breaking News

नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीद

नई दिल्ली, झारखंड के गिरिडीह जिले में आज एक मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर हो गए और सीआरपीएफ का एक जवान भी मारा गया।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जिले के बेलवा घाट इलाके के जंगलों में सुबह करीब छह बजे उस समय मुठभेड़ हुई जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  की सातवीं बटालियन के जवान अभियान चला रहे थे। यह जिला राजधानी रांची से करीब 185 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मुठभेड़ स्थल से तीन माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं और उनके पास से एके-47 राइफल, तीन मैगजीन और चार पाइप बम बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल मुठभेड़ स्थल की छानबीन कर रहे हैं। झारखंड में सात चरण के लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान होगा।