नाबालिगों ने किया किशोरी के साथ किया दुराचार

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले खुर्जा इलाके में किशोरी के साथ दुराचार करने वाले दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खुर्जा तहसील इलाके में 14 वर्षीय किशोरी यहां रिश्तेदारी में आई हुई थी। गुरुवार सुबह वह घर से बाहर गई थी। किशोरी का आरोप है 13 और 14 वर्षीय दो किशोर उसे जबरन ले गये और उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी किशोर भी अरनिया गांव में अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया और दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button