Breaking News

नासा को मंगल ग्रह पर मिली चमकीली वस्तु्

वाशिंगटन, नासा के मंगल रोवर ने मंगल ग्रह पर एक प्रकार की चमकीली वस्तु (चमकीला कागज) देखे जाने का दावा किया है।

नासा के मंगल रोवर ने बुधवार को ट्वीट किया कि टीम ने अप्रत्याशित रुप से कुछ देखा है। यह एक थर्मल कंबल का एक टुकड़ा है। उन्हें लगता है कि यह टुकड़ा उन्हें 2021 में लैंडिंग के दिन रॉकेट संचालित जेट पैक से आया है।

स्पेस एजेंसी ने कहा कि यह चमकीली पन्नी का टुकड़ा थर्मल कंबल का एक हिस्सा है जो तापमान को नियंत्रित करने के काम में आता है। इसका यहां मिलना आश्चर्य है।