नैनीताल में ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज बदला

नैनीताल, उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास रविवार सुबह के समय नैनीताल में जमकर ओलावृष्टि हुई, जिसके चलते ठंड में भी इजाफा हो गया।

सरोवर नगरी में रात से आसमान में घने बादल छाए हुए थे और बिजली की तेज गर्जनाओ एवं हवाओं के साथ आज सुबह जमकर ओलावृष्टि हुई।

जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ।ओलावृष्टि से ऊंचे पहाड़ों में सफेद बर्फ की चादर नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button