नोटबंदी का निर्णय मोदी सरकार का आर्थिक पागलपन- राहुल गांधी

Rahul-gandhiदेवरिया,  रुद्रपुर विधानसभा के सतासी स्टेट के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी रेडियो और टीवी पर अपने मन की बात बोलते हैं, लेकिन काम नहीं करते हैं। पार्टी उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी मे युवा बेरोजगार है। बावजूद इसके पीएम केवल मन की बात कर रहे हैं, काम करने से उनको परहेज है। उन्होंने कहा कि मोदी ने 2 साल मे 50 अमीर परिवारों के कर्ज माफ किया।

अब किसानो के कर्ज माफी के लिये चुनावी सौदेबाजी कर रहे है। जब केन्द्र मे कांग्रेस की सरकार थी, तब हमने किसानो के 70 हजार करोड़ कर्ज माफ किये थे। प्रधानमंत्री मोदी भी अगर चाहें तो महज दो मिनट मे किसानों का कर्ज माफ कर सकते है। राहुल गांधी ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी से किसान, मजदूर, दुकानदार यहां तक कि हर वर्ग परेशान हुआ है। इस परेशानी से मोदी को कुछ लेने देना नहीं है। वे मजे ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी का कदम मोदी सरकार का आर्थिक पागलपन है। बंद चीनी मिलो की बात करते हुए उन्होंने कहा कि चीनी मिलो को चलने में भी भाजपानीत केंद्र सरकार की रूचि नहीं है। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार को बिजली मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को बिजली का बिल हाफ करना चाहिए। इससे आम लोगो क्व साथ किसानों को फायदा होगा। पूरे भाषण के दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर रखा। बता दें कि राहुल गांधी उसी मैदान से भाषण दे रहे थे जहा खाट सभा मे खटिया लूट की शुरुआत हुई थी।

Related Articles

Back to top button