नोटबंदी में पैदा हुए खजांची का अखिलेश यादव ने मनाया जन्मदिन

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान खजांची का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिंगापुर और जापान जा रहे हैं। बुलेट ट्रेन में बैठकर क्योटो जरूर जाएं। वहां देखें कि सड़कों पर सांड घूमते हैं या नहीं।

दरअसल 2016 में नोटबंदी के दौरान लगी लाइन में पैदा हुए खजांची यादव का सोमवार को जन्मदिन है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 8वीं बार उसका जन्मदिन सपा कार्यालय में मनाया।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सिंगापुर और जापान जा रहे हैं। बुलेट ट्रेन में बैठकर क्योटो जरूर जाएं। वहां देखें कि सड़कों पर सांड घूमते हैं या नहीं। लौटकर आएं तो स्पेन (गोरखपुर) न जाकर सीधे क्योटो (वाराणसी) जाएं। उन्हें अंदाजा लग जाएगा। जन्मदिन के तोहफे में अखिलेश ने खुद भी पैसे दिए और चाचा शिवपाल समेत अन्य सपा नेताओं से भी दिलवाए। खजांची ने इस मौके पर अखिलेश को कविता सुनाई।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने ही नोटबंदी के दौरान पैदा हुए बच्चे का नाम ‘खजांची’ रखा था। यह उसका 9वां जन्मदिन है। सिर्फ 2018 में अखिलेश खजांची के बर्थडे में शामिल नहीं हुए थे।

Related Articles

Back to top button