पहाड़ों पर बारिश से, नए साल मे घने कोहरे और शीतलहर की संभावना

kashmirलखनऊ,  साल का अन्तिम दिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, मौसम का मिजाज भी पहले से ज्यादा ठण्डा हो रहा है। प्रदेश में बुधवार सुबह की शुरूआत भी घने कोहरे से हुई और ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

उ.प्र. मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। शीतलहर चलने के कारण लोगों को और भी ज्यादा ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने दिन में भी कोहरे की सम्भावना जताई है। इसके अलावा दृश्यता 50 मीटर के आसपास दर्ज की जाएगी। इसका असर यातायात पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। इसके अलावा इलाहाबाद का 12.2 डिग्री, पूर्वांचल में गोरखपुर का 09 डिग्री और बुन्देलखण्ड के प्रमुख शहर झांसी का न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हल्की बारिश होने से मैदानी इलाकों पर भी इसका असर पड़ा है। तापमान में गिरावट का यह बड़ा कारण है। आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। नए साल की शुरूआत भी घने कोहरे और शीतलहर से मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button