Breaking News

पाकिस्तान के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री मीर हाजर खान का निधन

इस्लामाबाद , पाकिस्तान के पूर्व कार्यवाहक प्रधान मंत्री न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मीर हाजर खान खोसो का शनिवार को निधन हो गया।
जियो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

पनचानबे वर्षीय श्री खोसो लंबे समय से बीमार थे और वह पिछले एक महीने से क्वेटा के अस्पताल में भर्ती थे।

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने 24 मार्च 2013 को खोसो को पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया था और इसके दूसरे दिन उन्होंने शपथ ली थी। श्री खोसो ब्लूचिस्तान के राज्यपाल और ब्लूचिस्तान के मुख्य न्यायाधीश भी रहे।