Breaking News

‘पानीपत’ के लिये जमकर पसीना बहा रहे है अर्जुन कपूर….

मुंबई , बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म पानीपत के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म पानीपत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर सेनापति सदाशिव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं।

पानीपत की लड़ाई में सदाशिव भाऊ मराठा सेना के सेनापति थे। इस फिल्म के लिए वह कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। वह जिम में भी खूब पसीना बहा रहे हैं। अर्जुन ने अपने वर्कआउट का एक वीडियो भी शेयर किया है।

अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म में वह परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए थे। फिल्म पानीपत के अलावा वह एक और फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में भी उनकी और परिणीति की जोड़ी दिखाई देगी।