Breaking News

पीएम मोदी ने की लंदन आतंकी हमले की निंदा, बोले- ये स्तब्ध करने वाली घटना

नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  लंदन में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की रविवार को निंदा की। इन हमलों में छह लोगों की मौत हो गई है। मोदी ने चार देशों के छह दिवसीय यूरोप दौरे के बाद दिल्ली पहुंचने पर ट्वीट कर कहा, लंदन में हुए हमले हैरान करने हैं। हम इसकी निंदा करते हैं।

सीताराम येचुरी को मिल सकता है, राज्यसभा का तीसरा कार्यकाल

मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवार वालों के साथ हैं और हम घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। लंदन में दो अलग-अलग जगह हुए हमलों में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है और 30 घायल हो गए हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस सहायक आयुक्त मार्क रॉउले ने बताया कि लंदन ब्रिज पर एक वैन ने लोगों को कुचल दिया।

 सेना मे भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, हवाला के जरिये दी जा रही थी रिश्वत

वैन लंदन ब्रिज स्टेशन की ओर जा रही थी। इसके बाद वैन बोर बाजार पहुंची, जहां तीन हमलावर वैन से उतरे और उन्होंने रेस्तरां में लोगों पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया, घायल हुए लोगों में एक पुलिसकर्मी भी है। घटना का पता चलते ही पुलिसबल मौके पर पहुंचा और महज आठ मिनट के भीतर ही तीनों हमलावरों को मार गिराया गया। ब्रिटेन में मार्च के बाद यह तीसरा आतंकवादी हमला है।

इसी महीने मे लीजिये, लखनऊ मे मेट्रो रेल मे सफर का आनंद