पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें संविधान भवन में पुष्पांजलि

Dr Rajendra Prasad

नयी दिल्ली,  पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर रविवार को संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में आयोजित समारोह में पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

समारोह में दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति की स्मृतियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, राज्य मंत्री,केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विभिन्न सांसदों और पूर्व सांसदों तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉ प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्य सभा के उप मासचिव पी.सी.मोदी ने भी शामिल थे।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले विशिष्टजनों को लोक सभा सचिवालय द्वारा हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद के जीवनवृत्त वाली पुस्तिका भेंट की गई ।

डाॅ. प्रसाद के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डाॅ. एस. राधाकृष्णन ने पांच मई, 1964 को संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में किया था। डॉ. प्रसाद (3 दिसम्बर 1884 – 28 फरवरी 1963) भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। वह भारतीय संविधान के लागू होने से एक दिन 26 जनवरी 1950 को देश के पहले राष्ट्रपति बने। बारह वर्ष तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करने के पश्चात उन्होंने 1962 में अपने अवकाश की घोषणा की। उन्हें बाद में भारत सरकार द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया।