पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पटना,  भारत रत्न एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए डॉ कलाम के जीवन और योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा है कि, ‘ भारत रत्न और देश के सर्वप्रिय पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनका जीवन राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका योगदान और युवाओं को प्रेरित करने वाला उनका व्यक्तित्व हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने डॉ कलाम को एक दूरदर्शी वैज्ञानिक, महान शिक्षाविद और आदर्श राष्ट्रभक्त बताया, जिनकी सोच और दृष्टिकोण आज भी देश के विकास में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि आज के युवाओं को डॉ कलाम के विचारों और सिद्धांतों से सीख लेनी चाहिये और आत्मनिर्भर, सक्षम और संवेदनशील भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिये।

Related Articles

Back to top button