
दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आज श्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदेश कार्यालय में सांसद योगेंद्र चांदोलिया, श्री नरेश अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारियों, गोल मार्केट समिति के भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यालय के कर्मचारियों के साथ श्री मोदी के ‘मन की बात’ के 120वें एपिसोड को सुना। इस मौके पर श्री महेंद्र नागपाल, श्री योगेश अत्रेय और श्री विजय सोलंकी, कार्यालय मंत्री बृजेश राय और सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता उपस्थित थे।
वहीं, कालकाजी विधानसभा में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कालकाजी से निगम पार्षद योगिता सिंह और निगम पार्षद चंद्र प्रकाश, जिला अध्यक्ष राजकुमार चौटाला और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम एक चेतना का कार्यक्रम का बन चुका है। खासकर युवाओं के लिए यह एक सिर्फ कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया की नई जानकारियों को हासिल करने का एक श्रोत बन चुका है। उन्होंने कहा कि “आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जल संरक्षण, खेलो इंडिया सहित कई मुद्दों के बारे में भी बताया जिसको अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक और सरल बना सकते हैं।”
वहीं, श्रीमती गुप्ता ने कहा कि “श्री मोदी का यह मासिक संवाद मन की बात उन्हें (श्री मोदी) देश के कोने-कोने से मिले अपने अनुभवों में जनता से साझा करने का माध्यम है। श्री मोदी विश्व के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो अपने देश के नागरिकों से नियमित संवाद तो करते ही हैं, उनका ज्ञानवर्धन भी करते हैं।”