प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, तैयारियों का लिया जायजा

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पूर्व विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर, व्यू प्वाइंट तथा जनसभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसी कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह, चेयरमैन वाई.पी. सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, विधायक मुकेश चौधरी, देवेन्द्र निम, किरत सिंह, राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button