Breaking News

फैजाबाद के सुनील यादव को मिली, शिवपाल सिंह यादव युवा वाहिनी मे, अहम जिम्मेदारी

लखनऊ, युवा समाजवादियों का नया मंच शिवपाल सिंह यादव युवा वाहिनी, आजकल, छात्रों और युवाओं मे काफी लोकप्रिय हो रहा है। सूत्रों के अनुसार,  यह उन  सच्चे, युवा  समाजवादियों का मंच है जो समाजवादी पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता होने के बाद भी दलालों चापलूसों की वजह से पार्टी में उपेक्षित किए जाते हैं और पार्टी के सत्ता मे आने पर भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता है। 

जेटली को इस्तीफ़ा देने से मैंने रोका, अब नेताजी से करूंगा बात-शिवपाल यादव

हां, हम बैकवर्ड हैं, लेकिन सोच और काम में, आप से ज्यादा फॉर्वर्ड-अखिलेश यादव

शिवपाल सिंह यादव युवा वाहिनी मे, फैजाबाद के सुनील यादव को  अहम जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हे फैजाबाद का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। सुनील कुमार यादव ग्राम व पोस्ट पूरा बतौली, फैजाबाद  के निवासी हैं। सुनील यादव को फैजाबाद का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर,  संजय यादव,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, भैया यादव, हरिकेश यादव समाजवादी के जिला पंचायत सदस्य, साहब लाल यादव ,रामखेलावन प्रजापति पूर्व बीडीसी एवं वर्तमान प्रधान चंद्रजीत यादव, यादव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र यादव  तथा राजेश यादव आदि ने बधाई दी है।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष, सुनील यादव ने बताया कि आजकल शिवपाल सिंह यादव युवा वाहिनी, वर्तमान केंद्र एवं राज्य सरकार की भ्रष्ट, गलत और दमनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का काम कर रहा है। शिवपाल सिंह यादव युवा वाहिनी के संरक्षक आदित यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश यादव एवं प्रदेश महासचिव अजय ठाकुर हैं। उन्होने कहा कि वास्तव मे, शिवपाल सिंह यादव युवा वाहिनी संगठन, समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिये के लिए ही कार्य कर रहा है।

अमित शाह के लखनऊ पहुंचते ही, सपा-बसपा के MLC की ख़रीद फ़रोख़्त शुरू, 3 का इस्तीफा

अखिलेश यादव हो सकतें हैं, महागठबंधन के नये नेता…