Breaking News

बम धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हुई

कंधार,  अफगानिस्तान में कंधार शहर के शिया मस्जिद में हुये घातक बम धमाकों में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63 तक पहुंच गई है।

स्थानीय अस्पताल के एक सूत्र ने शनिवार इसकी जानकारी दी है। सूत्र के मुताबि हमले में घायल हुए लोगों की संख्या 83 है।

कंधार में शुक्रवार को तीन आत्मघाती हमलावरों ने मस्जिद में घातक धमाके किये जबकि चौथे हमलावर ने नमाज अदा कर रहे लोगों पर गोलीबारी की।

आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की कथित तौर पर जिम्मेदारी ली है।