Breaking News

बहन जी सपा के गुण्डो को बचाती है सपा उनके भ्रष्टाचार को-अमित शाह

amit-shah-nehruवाराणसी/सोनभद्र,  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सूबे के अंतिम छोर सोनभद्र के जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण से सत्तारूढ़ सपा के गढ़ पूर्वांचल में मिशन यूपी का शंखनाद कर दिया। रैली स्थल रेलवे मैदान से शाह ने पार्टी के तीसरे चरण के परिवर्तन यात्रा हाईटेक रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद सूबे की अखिलेश सरकार पर सीधा हमला बोल कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो सपा के गुण्डो ने जो जमीन कब्जायी है। उसे एक माह के अन्दर खाली करा देंगे। सभा में लगभग एक लाख लोगों की भीड़ देख उत्साहित भाजपा अध्यक्ष ने सपा और बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बहन जी की सरकार ने जहां दो लाख करोड़ का घोटाला किया वही केन्द्र सरकार से एक लाख करोड़ रूपये पाने वाली सपा सरकार ने यूपी में कुछ नही किया। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार आती है तो बहन जी सपा के गुण्डो को बचाती है जबकि सपा उनके भ्रष्टाचार को। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ढ़ाई साल के कार्यकाल की उपलब्धियो और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यकाल का हवाला देकर कहा कि हम सूबे की सरकार से पाई पाई का हिसाब लेंगे।

भाजपा सूबे में सिर्फ सत्ता और मुख्यंमत्री का परिवर्तन नही चाहती वरन सूबे में विकास के लिए जमीनी परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालो से सपा बसपा की सरकार ने राज्य को विकास की दौड़ में पिछले पायदान पर ला दिया। भाजपा शासित राज्यो के विकास का हवाला देकर कहा कि हमें वहां का परिवर्तन लाना है। सूबे में सड़क चिकित्सा किसानो की बदहाली का उल्लेखकर अपने खास अंदाज में अखिलेश सरकार को आड़े हाथो लिया तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर राहुल के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि सेना के बहादुरी पर पूरा देश गर्व करता है। वन रैंक वन पेंशन को लेकर हमलावर शाह ने कहा कि कांग्रेस ने चालीस साल के अपने शासन काल में सैनिको के लिए कुछ नही किया।

मोदी सरकार ने सैनिको के लिए इस मद में 5500 करोड़ रूपया दिया है।सभा में तीन तलाक समान अधिकार को लेकर आक्रामक अंदाज में सपा बसपा कांग्रेस पर निशाना साधा। और संकेत दिया कि भाजपा इसे भी चुनावी हथियार बनायेगी। इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत विशाल माला और परम्परागत आदिवासी टोपी पहनाकर स्वागत किया। सभा को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सन्तोष गंगवार, मनोज सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय भदोही सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, स्थानीय सासंद छोटे लाल खरवार आदि भी मौजूद रहे। संचालन सोनभद्र जिला अध्यक्ष अशोक मिश्र ने किया। इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विमान से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे। यहां टर्मिनल से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर फूल मालाओ से लाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *