बेघर हुई महिला की हुई मौत,शव बरामद

नयी दिल्ली,  राजधानी दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में लेडी इरविन कॉलेज के नजदीक फुटपाथ से देर रात एक बेघर महिला का शव बरामद किया गया।

पुलिस को शव के बारे में देर रात दो बजे जानकारी मिली थी। पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) मधुर वर्मा ने बताया कि महिला की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है। उसके शरीर पर जलने के निशान हैं। हालांकि घाव के निशान ताजे नहीं हैं।

प्लास्टिक की थैली में भोजन का सामान भी उसके पास से बरामद किया गया है, जिसमें कुछ संदिग्ध नहीं है। अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि महिला की मौत स्वास्थ्य संबंधी समस्या या ठंड के कारण हुई है।

Related Articles

Back to top button