Breaking News

बोपन्ना, चिनप्पा सहित छह खिलाड़ियों को मिलेगा पद्मश्री

नयी दिल्ली, भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना, स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा सहित छह खिलाड़ियों को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जायेगा।

गृह मंत्रालय की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार की जारी की छह खिलाड़ियों की सूची में टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा शामिल हैं। केन्द्र सरकार ने गुरुवार को 2024 के पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया था। यह पुरस्कार मार्च-अप्रैल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए जाएंगे।

2023 टेनिस सीज़न की शुरुआत में रोहन बोपन्ना 19वें रैंक पर थे। इसके बाद वह अपने साथी खिलाड़ी मैथ्यू एबडेन के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए कुछ सफल परिणाम हासिल किए और वह टॉप 10 में पहुंच गए। इसके अलावा, बोपन्ना ने अपने मिश्रित युगल साथी रुतुजा भोसले के साथ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता। बोपन्ना अगले सप्ताह युगल में विश्व नंबर वन रैंक पर पहुंच जाएंगे।

वहीं इस बीच, जोशना चिनप्पा दो बार की एशियाई व्यक्तिगत स्क्वैश चैंपियन हैं और पिछले साल एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली महिला टीम का हिस्सा थीं। दीपिका पल्लीकल के साथ, चिनप्पा ने 2022 विश्व युगल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

उदय देशपांडे, पूर्णिमा महतो, गौरव खन्ना, सतेंद्र सिंह लोहिया और हरबिंदर सिंह, चार अन्य खिलाड़ी हैं जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। हरबिंदर सिंह टोक्यो 1964 ओलंपिक में भारत की स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम का हिस्सा थे, जबकि उदय देशपांडे मुंबई स्थित मल्लखंब शिक्षक और अभ्यासकर्ता हैं। पूर्णिमा महतो, अब एक शीर्ष कोच और एक पूर्व तीरंदाज हैं, जिन्होंने 1998 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। गौरव खन्ना पैरा बैडमिंटन कोच हैं जबकि सतेंद्र सिंह लोहिया पैरा तैराक हैं।