Breaking News

भाजपा में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल माना जा रहा है ये नाम..?

नई दिल्ली, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल माने जा रहे केन्द्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि भाजपा प्रमुख अमित शाह ने उन्हें एक समिति में मनोनीत कर अटकलों पर रोक लगा दी है। इस समिति को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय करने के लिए गठबंधन भागीदारों एवं विपक्ष से बातचीत करने की जिम्मेदारी दी गयी है।

नायडू ने कहा, मेरे अध्यक्ष  ने समिति में मुझे शामिल कर मेरा भला किया है ताकि अटकलें खत्म हो सकें।  नायडू को उस समिति का अध्यक्ष बनाया गया था जिसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली और गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी रखा गया है। इस समिति को अन्य राजनीतिक दलों से बातचीत कर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए आम सहमति बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष 67 वर्षीय नायडू को राष्ट्रपति पद के लिए एक शीर्ष दावेदार माना जा रहा था।